Posts

Showing posts with the label कौमे नूह पर अल्लाह का अजाब

कौमे नूह पर अल्लाह का अजाब

Image
              कौमे नूह पर अल्लाह का अजाब हजरत नूह साढे नौ सौ साल तक अपनी कौम को दावत देते रहे और कौम के अफराद बार बार अजाब का मुतालाबा करते रहे, साथ ही अल्लाह तआला ने हजरत नूह को खबर दी के अब मौजूदा ईमान वलों के अलावा कोई और ईमान नहीं लाएगा | तो उन्होंने दुआ की : ऐ अल्लाह ! अब इन बदबख्तों पर ऐसा अजाब नाजील फर्मा के एक भी काफिर व मुशरिक जमीन पर जिन्दा न बचे | अल्लाह तआला ने उन की दुआ कुबूल फर्मा ली और हुक्म दिया के तुम हमारी निगरानी और हुक्म के तहत एक कश्ती तय्यार करो, चुनान्चे एक कश्ती तय्यार की गई, फिर अल्लाह तआला के हुक्म से जमीन व आस्मान से पानी के दहाने खुल गए और देखते ही देखते जमीन पर पानी ही पानी जमा हो गया, उस वक्त हजरत नूह बहुक्मे खुदावन्दी मोमिनीन और जान्दारों में से एक एक जोडे को ले कर कश्ती में सवार होगए, बाकी तमाम काफिर व मुशरिक पानी के इस तुफान में हलाक होगए, छ महीने के बाद कश्ती १० मुहर्रमुलहरम को जूदी पहाड पर ठहरी तो हजरत नूह अहले ईमान को लेकर अमन व सलामती के साथ जमीन पर उतरे और फिर अल्लाह तआला ने उन्हीं से दुनिया की आबादी क...