Posts

Showing posts from August, 2019

हजरत तालूत और जालूत Hajrat Talut and Jalut

Image
     हजरत तालूत और जालूत Hajrat Talut and Jalut जब बनी इस्राईल के अख्लाक बिगड गए और आदतें खराब हो गई, तो अल्लाह तआला ने उन पर जालूत नाम का एक जालिम बादशाह मुसल्लत कर दिया |  जालूत ने उन पर बडा जुल्म किया और उन्हे अपना गुलाम बना लिया | उस वक्त हजरत शमवील बनी इस्राईल के नबी थे, वह बहुत बुढे हो चुके थे, बनी इस्राईल ने उन से दरख्वास्त की के हमारे लिये कोई बदशाह मुकर्रर कर दीजीये | हजरत शमवील ने अल्लाह के हुक्म से हजरत तालूत को उन का बदशाह मुकर्रर किया,  बनी इस्राईल ने बडी मुश्किल से हजरत तालूत को अपना बादशाह तस्लीम किया, तारीख में उन को बनी इस्राईल का सब से पहला बादशाह तस्लीम किया गया है | जालूत से उन का मुकाबला हुआ हजरत तालूत की फौज में हजरत दाऊद भी शरीक थे, हजरत दाऊद ने जालिम बादशाह जालूत को कत्ल कर दिया और बनी इस्राईल को उस के जुल्म व सितम से नजात मिल गई | इस अजीम काम की वजह से हजरत दाऊद को बादशाह बना दिया गाय |