Posts

Showing posts from December, 2019

हजरत यहया Hazrat Yahya

                हजरत यहया Hazrat Yahya     हजरत यहया हजरत जकरिया के फरजन्द और अल्लाह तआला के नबी थे, वह नेक लोगों के सरदार और जुहद व तकवा में बेमिसाल थे | अल्लाह तआला ने बचपन से हि इल्म व हिकमत से नवाजा था |उन्होंने शादी नहीं की थी, मगर उस के बावजूद उन के दिल में गुनाह का खयाल भी पैदा नही हुआ, वह अल्लाह तआला के खौफ से बहुत रोया करते थे |     अल्लाह तआला ने उन को और उन की कौम को सिर्फ अपनी इबादत व परस्तिश, नमाज व रोजा की पाबंदी और सदाका खैरात करने और कसरत से जिक्र करने का हुक्म दिया था | चुनान्चे उन्होंने अपनी कौम को बैतुल मकदिस में जमा कर के अल्लाह के इस पैगाम को सुनाया |     उन की जिन्दगी का अहम काम हजरत ईसा की आमद की बशारत देना और रुशद व हिदायत के लिये राह हमवार करना था, जब उन्होंने दावत व तबलीग का काम शरू किया और अपने बाद हजरत ईसा के आने की खुशखबरी सुनाई, तो उन की बढती हुई मकबुलियत यहुदी कौम के बरदाश्त न हो सकी और हुज्जत बाजी कर के इस अजीम पैगम्बर की शहीद कर डाला और अपने ही हाथों अपनी दुनिया व आखिरत को बरबाद कर लिया |                          

Hazrat Jkriya हजरत जकरिया

                                                            Hazrat Jkriya हजरत जकरिया हजरत जकरिया अल्लाह तआला के मुन्तखब करदा नबी और बनी इस्राईल के हादी व रहनुमां थे | उन्होंने ईसा का जमाना पाया था | तमाम अम्बियाए किराम का दस्तूर रहा है के वह अपने हाथ की कमाई से गुजर बसर किया करते थे | हजरत जकरिया ने भी अपने गुजारे के लिये नज्जारी ( सुतारी, बढाई ) का पेशा इख्तेयार कर रखा था | उन्होंने ही हजरत ईसा की वालीद-ए-मोहतरमा हजरत मरयम की कफालत व तरबियत फर्माई थी | हजरत जकरिया बुढे हो गए थे, लेकीन उन्हें कोई औलाद नही थी और उन के खान्दान में कोई शख्स उन के बाद बनी इस्राईल की रुशद व हिदायत की खिदमत अन्जाम देने वाला नही था, इस लिये उन्हें हमेशा यह फिक्र रहती थी के मेरे बाद यह काम कौन करेगा, एक मर्तबा हजरत मरयम   के पास बेमौसम के फल देख कर पुछा के मरयम ! यह कहाँ से आए? तो उन्होने कहा के यह अल्लाह तआला की तरफ से है | हजरत जकरिया ने कहा के जो खुदा बेमोसम के फल देने पर कादिर है, तो वह बुढापे में औलाद भी दे सकता है | चुनान्चे उन्होंने अल्लाह तआला से एक नेक सालेह औलाद माँगी, अल्लाह तआ

Hazrat Uzair हजरत उजैर

Image
                                   Hazrat Uzair हजरत उजैर    हजरत ऊजैर बनी इस्राईल के नबी और हजरत हारुन की नस्ल से हैं | अल्लाह तआला ने सूर-ए-तौबा में उन का तजकेरा किया है | वह तौरात के हाफिज और बडे आलिम थे, जब बुख्ते नस्र बादशाह ने बनी इस्राइल को शिकस्त दे कर फलस्तीन और बैतुलमकदिस बिल्कुल तबाह कर दिया और उन को गुलाम बना कर बाबुल ले गया और तौरत के तमाम नुस्खों को जला कर राख कर दिया और वह तौरात जैसी अजीम आसमानी किताब से महरूम हो गए, तो अल्लाह तआला ने हजरत उजैर को दोबारा बैतुलमकदिस आबाद करने का हुक्म दिया, उन्होंने उस की वीरानी को देख कर हैरत का इजहार किया, तो अल्लाह तआला ने सौ साल तक उन पर नींद तारी कर दी | जब सौ साल सोने के बाद बेदार हो कर देखा के बैतुलमकदिस आबाद हो चुका है, तो हजरत उजैर ने पुरी तौरत सुनाई और उसे आखिर तक लिखाया, इस अजीम करनामे की वजह से यहुदी उन्हें अकीदत में खुदा का बेटा कहने लगे और आज भी फलस्तीन में यहुद का एक फिरका हजरत उजैर को खदा का बेटा कहता है और उन का मुजास्समा बना कर उस की इबादत करता है | कुर्आन पाक में अल्लाह तआला ने उन के इस गलत अकीद

हजरत यूनुस मछली के पेट में | Hazrat Yunus in the belly of a fish.

Image
                            हजरत यूनुस मछली के पेट में | Hazrat                         Yunus in the belly of a fish.    हजरत यूनुस अपनी कौम से नाराज हो कर बस्ती से रवाना हो गए और दरियाए फुरात के किनारे पहुँच कर एक कश्ती पर सवार हो गए |  रास्ते में कश्ती तुफानी मौजों में घिर गई और कश्ती के डूब जाने के आसार दिखाई देने लगे. तो कश्ती वालों ने अपने अकीदे के मुताबिक एक शख्स को दरया में डालने का फैसल किया | उस के लिये कुरआ निकाला गया, तो हजरत यूनुस का नाम निकला, इस तरह तीन मर्तबा कुरआ डाला गया और तीनों मर्तबा हजरत यूनुस का ही नाम निकला |  तो उन को समुन्दर में डाला दिया गया, उस वक्त एक बडी मछली ने उन को निगल लिया, फिर उन को एहसास हुआ के अल्लाह के हुक्म का इन्तेजार किये बगैर उन का बस्ती से निकल जाना मुनासिब न था, लिहाजा उन्होंने मछली के पेट में ही तौबा व इस्तीगफार शुरू कर दी और कहने लगे : “परवरदिगार ! तेरे सिवा कोई माबुद नहीं, तू पाक है, बेशक मैं ने ही अपने ऊपर जुल्म किया है” , अल्लाह तआला ने हजरत यूनुस की तौबा कबूल की और मछली ने उन को दरिया के किनारे उगल दिया |  जब वह सेहत य